फरीदाबाद, जुलाई 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने मंगलवार से महा सफाई अभियान शुरू किया। जो 31 जुलाई तक जारी रहेगा। पहले दिन वार्ड-39 समेत बल्लभगढ़ के कई इलाकों में सफाई, कचरा उठान और सार्वजनिक स्थलों की सफाई का कार्य किया गया। अभियान के तहत डिवाइडरों के रखरखाव और सफाई व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर रहा। वार्ड-39 में सड़कों और नालियों की हुई सफाई

महत्वपूर्ण सफाई कार्य नगर निगम के महा सफाई अभियान के तहत वार्ड-39, सेक्टर-8 में विशेष सफाई कार्य कराया गया। सफाई कर्मचारियों की टीमों ने सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों पर जमा गंदगी हटाई। कई स्थानों पर लंबे समय से जमा कचरे को उठाकर निर्धारित स्थानों तक पहुंचाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र की साफ-सफाई के साथ डिवाइडरों की मरम्मत...