Faridabad News: शहर के पालिका बाजार में टाइलें लगाने की तैयारी
फरीदाबाद, अक्टूबर 17 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। करीब 15 साल पहले दुकानों को बेचे जाने के बाद भी विकास की राह जोह रहे शहर के पालिका बाजार के दिन अब बदलने की उम्मीद जगी है। नगर निगम करीब 15 लाख रुपये की लागत से बाजार में टाइलें लगवाकर सड़क तैयार कराने की तैयारी में है। दिवाली से पहले सड़क का काम पूरा कराने का लक्ष्य है। इसके साथ ही हाईमास्क लाइट और साइन बोर्ड लगाने की भी तैयारी है। सुविधाएं मिलने के बाद दुकानदार अपनी दुकानों का निर्माण शुरू करा सकेंगे और बाजार में कारोबार की राह खुल सकेगी। पालिका बाजार में करीब 23 दुकानें हैं। फरीदाबाद नगर निगम ने वर्ष 2011 में इन दुकानों को लोगों को आवंटित किया था। दुकानदारों ने पैसा लगाने के बाद भी लंबे समय तक जरूरी सुविधाओं का इंतजार किया, लेकिन विकास कार्य नहीं होने से बाजार आकार नहीं ले पाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.