Faridabad News: शहर के कूड़े से एसटीपी जाम और सीवर चोक हुए
फरीदाबाद, अगस्त 8 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर के कुछ इलाकों में शनिवार को हुई बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। सड़कों और नालों के बाहर जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से नाले और सीवर लाइन चौक हो गई। जिससे एसटीपी और पंपिंग स्टेशन पूरी क्षमता से नहीं चल सके। दूसरी तरफ अलग-अलग क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्मार्ट सिटी में पिछले पांच दिनों बारिश का दौर जारी है। शनिवार को अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस दौरान 24 घंटे में 8.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं दूसरी तरफ बंधवाड़ी में कूड़ा डालने पर रोक के चलते अलग-अलग इलाकाें में कचरा उठाने का कार्य प्रभावित रहा। जिले में रोजाना करीब 1200 टन कचरा निकलता है। इसमें 150 टन गुरुग्राम पेपर मील, 150 टन मुजेड़ी और बाकी कच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.