Faridabad News: शहर की सोसायटियों में शान से लहराया तिरंगा
फरीदाबाद, अगस्त 15 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सेक्टरों से लेकर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, पार्कों और बाजारों तक जगह-जगह तिरंगा फहराया गया। लोगों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत के साथ ही देश की आजादी और लोकतांत्रिक मूल्यों को याद किया। शहर में स्कूलों के साथ ही आवासीय सोसायटियों में आरडब्ल्यूए की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। निर्धारित समय पर तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान हुआ। बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशभक्ति से भर दिया। कई सोसायटियों में बच्चों के लिए चित्रकला, भाषण और देशभक्ति पर आधारित प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। कार्यक्रमों में लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए नई पीढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.