Faridabad News: शराब के नशे में सड़क पर मारपीट कर रहे चार युवक गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 4 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। शहर के बसंतगढ़ स्थित शराब ठेके के पास सड़क पर शराब के नशे में आपस में मारपीट कर यातायात बाधित करने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे एएसआई पवन कुमार अपनी टीम के साथ पलवल-अलीगढ़ रोड़ पर धान मिल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बसंतगढ़ शराब ठेके के पास चार युवक सड़क के बीचोंबीच आपस में मारपीट कर रहे थे, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी और यातायात प्रभावित हो रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों को काबू कर लिया। उनकी पहचान बसंतगढ़ निवासी विशाल और सरजीत, सल्लागढ़ निवासी विकास और हाल निवासी राजीव नगर, लोहागढ़ निवासी मुकेश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.