फरीदाबाद, अगस्त 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में कांवड़ यात्रा के दौरान हर वर्ष जिलेवासियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी नोएडा जाने वाले लोगों को होती है। कांवड़ियों के जत्थे के गुजरने के दौरान कई बार यातायात रोकना पड़ता है, जिससे प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कांवड़ यात्रा कई वर्षों से आयोजित हो रही है, लेकिन इसके लिए स्थायी और प्रभावी वैकल्पिक यातायात व्यवस्था नहीं बन पाई है। पुलिस प्रशासन की ओर से आगरा नहर सड़क को कांवड़ यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्ग बताया जाता है, लेकिन अब नहर पार ग्रेटर फरीदाबाद में 50 से अधिक कॉलोनियां, गांव और बहुमंजिला इमारतों वाली सोसायटियां विकसित हो चुकी हैं। ऐसे में यह सड़क स्थानीय लोगों के साथ नोएडा जाने वाले वाहन चालकों के लिए भी महत्...