Faridabad News: विशेष लोक अदालत 21 नवंबर को
फरीदाबाद, अक्टूबर 22 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। चेक बाउंस से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए 21 नवंबर को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) नेहा गुप्ता ने बताया कि विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करना तथा संबंधित पक्षों को आपसी समझौते के माध्यम से विवाद सुलझाने का अवसर प्रदान करना है। इससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम करने के साथ-साथ आमजन के समय और धन की बचत भी होगी। विशेष लोक अदालत का आयोजन उपमंडल न्यायालय तावड़ू, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना में भी किया जाएगा। चेक बाउंस से संबंधित मामलों के पक्षकार इस अवसर का लाभ उठाकर आपसी सहमति से अपने विवादों का समाधान करवा सकते हैं। किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए नागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.