फरीदाबाद, अक्टूबर 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। पल्ला थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्या विहार फेस दो में पति की प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने अपने तीन बच्चों 17 वर्षीय बेटी व 11 और 13 साल के दो बेटों के साथ जहरीला पदार्थ पी लिया। चारों की तबीयत बिगड़ने पर महिला की बेटी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चारों को इलाज के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चारों को दिल्ली रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला पल्ला क्षेत्र के सूर्या विहार फेस-2 का है। परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार महिला का पति भारतीय तटरक्षक बल में तैनात है। वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ यहां सूर्या विहार में रहता है। उसकी पो...