फरीदाबाद, अक्टूबर 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। अरावली क्षेत्र में कूड़ा डालने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड के पास भांकरी क्षेत्र में सोमवार को भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच कूड़ा डालने का काम जारी रहा। सूत्रों की माने तो तीन दिन में लगभग तीन हजार टन कूड़ा डाला जा चुका है, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैलने लगी है। साथ ही लोगों को बंधवाड़ी की तरह कूड़े के ढेर से परेशानी बढ़ने का डर सताने लगा है। दूसरी तरफ कूड़ा डालने के विरोध में लोगों ने पहले कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और फिर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और अन्य विधायकों को ज्ञापन सौंप समाधान की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: अरावली में जहरीला पानी ...