फरीदाबाद, अक्टूबर 13 -- Faridabad News: पलवल,अभिषेक शर्मा। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से विवेकानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आल्हापुर में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज गुप्ता के मार्गदर्शन तथा प्राधिकरण के सचिव हरीश गोयल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता महिपाल बघेल और पैरालीगल वॉलंटियर रितू ने बताया कि पॉक्सो एक्ट का उद्देश्य 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत सुरक्षा और अच्छे-बुरे स्पर्श के अंतर के बारे में भी समझाया।अधिवक्ता महिपाल बघेल ने कहा कि किसी भी अनुचित व्यवहार या शोषण ...