फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- Faridabad News: -लटकी बिजली की तारें ठीक कर प्रमाण पत्र देने को कहा -दीपावली से पहले सभी स्ट्रीट लाइटें चालू कराने के निर्देश -नहरों की सफाई 31 अक्टूबर तक पूरी कराने पर जोर

विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश फरीदाबाद/पलवल, वरिष्ठ संवाददाता। जिला सचिवालय पलवल में बुधवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने और विकास कार्यों के टेंडर निर्धारित समय सीमा में जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही बिना पूर्व सूचना बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने और उनके खिलाफ मुख्य सचिव को पत्र लिखने के भी निर्देश दिए गए, जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच...