फरीदाबाद, जुलाई 3 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। जांच में बाइक राजस्थान के भरतपुर से चोरी की निकली। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलमान पुत्र दाउद शाह निवासी गांव कामेड़ा, थाना शहर फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है। वह वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। जांच के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल के चेसिस और इंजन नंबर की जांच कर उसका वास्तविक पंजीकरण नंबर पता किया। रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि यह बाइक चोरी की है। इस संबंध में राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाने में पहले से मामला दर्ज है।पुलिस ...