फरीदाबाद, अगस्त 8 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। होडल थाना क्षेत्र के गोड़ोता चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। औरंगाबाद-गोपालगढ़ निवासी ललित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता जयप्रकाश 3 अगस्त को रोजाना की तरह होडल से काम करके बाइक से घर लौट रहे थे। गोड़ोता चौक के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जयप्रकाश सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए और उन्हें गंभीर चोटें आई।राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। जयप्रकाश को पहले होडल के अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए पलवल क...