फरीदाबाद, जुलाई 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद एवं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में पौधरोपण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम में ओल्ड फरीदाबाद के महावीर नगर स्थित वाल्मीकि पार्कमें किया गया। यह अभियान क्लब के प्रधान अनिल बहल, रोटेरियन वीरेंद्र मेहता, स्पेशल अचीवर्स की चेयरपर्सन माधवी हंस सहित अन्य के सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम शहर में मानसून के दौरान चल रहे हरित अभियान को भी मजबूती देगा। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: पौधरोपण किया गया यह भी ...