फरीदाबाद, जुलाई 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जा रही खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह दिखाया। अंडर-14 बालिकाओं की वालीबॉल प्रतियोगिता में रावल इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने पहला, तक्षशिला स्कूल की टीम ने दूसरा और राजकीय कन्या हाई स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। यह भी पढ़ें- Faridabad News: कबड्डी में सेक्टर-55, झाड़सेंतली और समयपुर स्थित सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शनखेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी फरीदाबाद खंड के स्कूलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता सेक्टर-12 स्थित राज्य खेल परिसर में संपन्न कराई गई। शॉटपुट इवेंट में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के परमजीत करहाना ने पहला, सेंट पीटर स्कूल सेक्...