फरीदाबाद, जुलाई 18 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। वार्ड नंबर 18 की गली नंबर दो में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर जमा पानी के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने समस्या के समाधान के लिए कई बार नगर परिषद से शिकायत की है। गली में जगह-जगह पानी जमा होने से सड़क की स्थिति खराब हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के अलावा सामान्य दिनों में भी पानी निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर गंदा पानी खड़ा रहता है। इससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और आसपास रहने वाले लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है। रात के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, क्योंकि जलभराव के कारण सड़क का सही अनुमान नहीं लग पाता।क्षेत्र के लोगों के अनुसार समस्या की मुख्य वजह नालियों और नाले की...