Faridabad News: वाईएमसीए ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
फरीदाबाद, अगस्त 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। भूपानी पब्लिक हाई स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में वाईएमसीए सेक्टर-17 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं, एकेवी ग्लोबल स्कूल की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के समापन समारोह में वाईएमसीए के महासचिव कुरियन पॉल और एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान सुखपाल राव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.