फरीदाबाद, जुलाई 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिला वन विभाग ने मंगलवार को गांव अनंगपुर में वन क्षेत्र में बनाए जा रहे एक अवैध टीन शेड पर कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चली इस कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह के विरोध से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। यह वही टीन शेड था, जिसके निर्माण को रुकवाने पहुंचे वन विभाग के दो कर्मचारियों के साथ कुछ दिन पहले मारपीट की गई थी। जानकारी के अनुसार, एक जुलाई को वन दारोगा राजेश और सुरेंद्रपाल नियमित निरीक्षण के दौरान अनंगपुर गांव के डोमका मोहल्ले पहुंचे थे। आरोप है कि वहां एक व्यक्ति वन भूमि पर टीन शेड का निर्माण करवा रहा था। वन अधिकारियों ने निर्माण कार्य रुकवाने और मौके की फोटो लेने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ...