Faridabad News: वन विभाग की नर्सरी में निशुल्क पौधा पा सकेंगे जिलेवासी
फरीदाबाद, जुलाई 2 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद को हराभरा बनाने के उद्देश्य से जिला वन विभाग ने मानसून के दौरान पौधा वितरण अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार से शुरू हुए इस अभियान के तहत जिलेवासियों को वन विभाग की नर्सरियों से निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पहले दिन करीब 4500 पौधे लोगों को वितरित किए गए। विभाग की ओर से इस बार जिले में करीब डेढ़ लाख पौधे वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। वन विभाग द्वारा हर वर्ष मानसून के समय पौधा वितरण कार्यक्रम चलाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना और शहर के हरित क्षेत्र को बढ़ाना है। इसके तहत लोग अपने घरों, पार्कों और आसपास की खाली जगहों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकते हैं। फरीदाबाद में वन विभाग की दो नर्सरियों से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.