फरीदाबाद, सितम्बर 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। फ्लेक्सी लोन दिलाने का झांसा देकर पर्वतीय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से दो लाख रुपये ठगने के मामले में साइबर थाना एनआईटी ने दो खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शुभ और शुभांश जुड़वा भाई हैं। शुभ बीटेक और शुभांश बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। ठगी की रकम दोनों के बैंक खातों में आई थी। पुलिस प्रवक्ता उपनिरीक्षक यशपाल ने बताया कि पर्वतीय कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी थी कि मई 2026 में उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने उन्हें फ्लेक्सी लोन दिलाने का ऑफर दिया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: फ्लेक्सी लोन दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी में जुड़वा भाई गिरफ्तार साथ ही कहा गया कि लोन के लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। पीड़ित के अनुसा...