फरीदाबाद, अक्टूबर 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। साइबर जालसाज लोगों को डर और लालच में फंसाकर उनके बैंक खातों को खाली कर रहे हैं। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित अपनी रकम वापस पाने के लिए बैंक और पुलिस के चक्कर काटते रहते हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे ठगी की रकम बरामद भी कर लेती है, लेकिन इसके बावजूद पीड़ितों को उनकी पूरी रकम वापस नहीं मिल पाती। फरीदाबाद पुलिस ने पिछले एक माह में साइबर ठगी के 43 मामलों में कार्रवाई करते हुए 175 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से ठगी के 1.43 करोड़ रुपये बरामद किए हैं, जबकि करीब 66 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज करवाए हैं। इसके बावजूद ठगी की पूरी रकम पीड़ितों तक पहुंचाना चुनौती बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बढ़ रहे साइबर फ्राड के मामले, जा रही लोगों की ग...