फरीदाबाद, जुलाई 28 -- Faridabad News: नूंह, संवाददाता। नूंह के पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा है कि नेशनल हाईवे पर लेन ड्राइविंग नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से भारी वाहनों के चालकों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे, करनाल की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। कई चालक निर्धारित लेन का पालन न करते हुए तेज गति वाली लेन का उपयोग कर रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के चालान किए जाएंगे तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...