फरीदाबाद, अगस्त 15 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। फरीदाबाद लेडीज क्लब की ओर से नीलम बाटा रोड स्थित एक होटल में तीज उत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्य महिलाएं तिरंगे की थीम वाली आकर्षक वेशभूषा में पहुंचीं। इस दौरान देशभक्ति के साथ भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों और मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तिरंगा थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में शालनी गांधी और सुमन शर्मा ने निर्णायक जज की भूमिका निभाई। वहीं तिरंगा क्वीन्स के रूप में तीन विजेताओं का चयन किया गया। ऑरेंज श्रेणी में मीनाक्षी नागपाल, व्हाइट श्रेणी में सोनिया कटारा और ग्रीन श्रेणी में सुधा वर्मा विजेता रहीं। वहीं कार्यक्रम में सालू अरोड़ा ने संगीत की प्रस्तुति देकर समां बां...