फरीदाबाद, अक्टूबर 1 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। डबुआ कॉलोनी स्थित लेजर वैली पार्क में बच्चों के लिए खेल की सुविधाएं विकसित की जाएगी। इसे लेकर पार्क में मल्टी एक्टिविटी प्ले स्टेशन और बच्चों के लिए विभिन्न तरह के खेल उपकरण लगाए जाएंगे। इसे लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। लेजर वैली पार्क आसपास के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सार्वजनिक पार्क है। सुबह और शाम के समय यहां हजारों की संख्या में लोग टहलने और व्यायाम करने के लिए पहुंचते हैं। परिवार भी बच्चों के साथ पार्क में समय बिताने आते हैं। अभी पार्कों में झुले आदि कम होने के कारण बच्चों को मायूस होना पड़ता है, जिसे देखते नगर निगम ने पार्क में बच्चों के लिए खेल की सुविधाएं विकसित करने की तैयारी की है। बच्चों के लिए खेल उपकरण उपलब्ध होने से पार्क में आने वाले परिवारों को अतिरि...