फरीदाबाद, अक्टूबर 4 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। लूट की कोशिश के मामले में अपने बेटे की जमानत देने के बाद अदालत में पेश नहीं होने वाले पिता सुभाष निवासी चांदपुर को पुलिस ने करीब चार साल बाद गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश पर उसे नीमका जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में लूट की कोशिश के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने सुभाष के बेटे मोहित को उसके तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना सदर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। मोहित की गिरफ्तारी के बाद उसके पिता सुभाष ने उसकी जमानत ली थी। जमानतदार बनने के बाद सुभाष को अदालत में निर्धारित तारीख पर पेश होना था, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुआ। लगातार पेशी से गैरहाजिर रहने के बाद अदालत ने सुभाष को बेल जंपर घोषित कर दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुभा...