Faridabad News: लिफ्ट में बुजुर्ग एक घंटे तक फंसा रहा
फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-88 स्थित एसआरएस रेजिडेंसी सोसाइटी में मंगलवार को लिफ्ट खराब होने से करीब 50 वर्षीय बुजुर्ग एक घंटे तक अंदर फंसे रहे। घबराहट के कारण उनकी हालत बिगड़ने लगी। काफी प्रयास के बाद भी जब लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़कर बुजुर्ग को बाहर निकाला गया। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों ने लिफ्ट के रखरखाव को लेकर नाराजगी जताई और प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जानकारी के अनुसार सी-6 टावर की दसवीं मंजिल पर रहने वाले मनीष माहेश्वरी मंगलवार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस अपने फ्लैट पर जा रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट बीच में अचानक बंद हो गई और वह अंदर फंस गए। उन्होंने कई बार अलार्म बजाकर मदद मांगी। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे सुरक्षा गार्ड ने लिफ्ट खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.