फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगर निगम ने मंगलवार को नागरिकों से संपत्ति के दस्तावेज संबंधित जोन कार्यालय में जमा कर लाल डोरा प्रमाणपत्र लेने की अपील की। निगम ने स्वामित्व योजना का लाभ उठाने के लिए संपत्ति रिकॉर्ड का स्वयं सत्यापन कराने को भी कहा। बकाया संपत्ति कर समय पर जमा करने की सलाह दी गई। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त वीरेंद्र सिंह ने अधिकारियों को नागरिकों के संपत्ति संबंधी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे करने और आवश्यक सहयोग देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी संपत्ति का रिकॉर्ड सही और अद्यतन कराकर सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। निगम प्रशासन के अनुसार, स्वयं सत्यापन से संपत्ति के मालिकाना हक, क्षेत्रफल, उपयोग और श्रेणी सहित अन्य जानक...