Faridabad News: लंका दहन, हनुमान की लीला देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
फरीदाबाद, अक्टूबर 15 -- जागृति रामलीला में लंका दहन का मंचन Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जागृति रामलीला कमेटी के मंच पर बुधवार को लंका दहन का भव्य मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए एनआईटी के अलावा ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ से भी बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। हनुमान की वीरता, संवादों और सोने की लंका को जलाने के दृश्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन की शुरुआत माता सीता की खोज में वन में भटक रहे भगवान राम और लक्ष्मण की हनुमान से भेंट के दृश्य से हुई। हनुमान साधु का वेश धारण कर दोनों भाइयों से मिलते हैं और उनके वन में भटकने का कारण पूछते हैं। इस दौरान हनुमान के चुटीले संवादों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। अंत में भगवान राम अपना परिचय देते हैं, जिसके बाद हनुमान अपने वास्तविक स्वरूप में आकर उनकी भेंट वनराज सुग्रीव से करवाते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.