फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। कैंप थाना अंतर्गत गांव असावटा में प्लॉट पर जा रहे एक व्यक्ति पर रास्ता रोककर लोहे की रॉड और डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में सुमेर सिंह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पलवल ले जाया गया, जहां से रेफर किए जाने के बाद परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।पुलिस को दी शिकायत में सुमेर सिंह के बेटे अमित कुमार ने बताया कि 20 सितंबर की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच उसके पिता घर से प्लॉट की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में प्रिंस, विजयपाल और चमन ने उन्हें रोककर हमला कर दिया। लोहे की रॉड सिर में लगने से सुमेर सिंह बेसुध होकर गिर गए। जिससे वह गंभीर तौर से घायल हो गया ।पुलिस ने शिकायत के आधा...