फरीदाबाद, अगस्त 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशेाक जैन। नीलम-बट्टा रोड स्थित ट्रिपल नाइन रेस्टोरेंट में जिला टास्क फोर्स की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग बच्चों को बाल श्रम करते हुए रेस्क्यू किया। कॉलर से मिली सूचना के आधार पर 20 अगस्त को की गई इस कार्रवाई में लेबर विभाग, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, जिला बाल संरक्षण इकाई और पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। बच्चों की काउंसलिंग के दौरान उनसे लंबे समय तक काम कराने और नकद वेतन देने की जानकारी सामने आई। जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त को कॉलर की सूचना के आधार पर लेबर इंस्पेक्टर सुनील राठी सर्किल, शीतल,एएसआई ओमदत्त सिपाही प्रताप, प्रदीप कुमार तथा युधवीर, सोशल वर्कर डीसीपीयू और थाना कोतवाली पुलिस की टीम सरकारी गाड़ी से ट्रिपल नाइन रेस्टोरेंट, एनआईटी-1ए फरीदाबाद पहुंची.

टीम की जांच और बच्...