फरीदाबाद, सितम्बर 20 -- Faridabad News: - रेलवे ट्रैक पर हुई घटना के बाद पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, गश्त की तेज फरीदाबाद, संवाददाता। तुगलकाबाद और फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के बीच जंक्शन केबिन के पास रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे छह ट्रैकमैन पर धारदार हथियार, लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला करने के आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस घटना के बाद रेलवे पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ ही गश्त तेज कर दी है। घटना में छह ट्रैकमैन घायल हुए थे। जीआरपी थाना पुलिस ने पीड़ित कर्मचारी के बयान पर धीरज, भोले शंकर और महिला सुनीता देवी समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है。

घटना का विवरण रेलवे...