फरीदाबाद, अगस्त 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण और नगर निगम का दावा था कि बारिश रुकने के बाद दो घंटों में अंडरपास से पूरा पानी निकल जाएगा, लेकिन शुक्रवार को हुई भारी बारिश ने विभागों के दावों की पोल खोल दी। स्थिति यह रही कि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी निकलने में 48 घंटे लग गए। इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में 48 घंटे से भरा पानी आखिरकार रविवार को निकल गया। पानी निकलने के बाद कुछ देर के लिए अंडरपास से यातायात शुरू किया गया, लेकिन सफाई कार्य के चलते इसे फिर बंद कर दिया गया। जिस कारण लोगों को करीब दो किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर आवाजाही करनी पड़ी। इसका सबसे अधिक असर स्कूल जाने वाले बच्चों, कर्मचारियों, एंबुलेंस, कैब और ऑटो चालकों के ...