फरीदाबाद, अगस्त 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। शुक्रवार को ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भरने से एक फॉर्च्यूनर कार और खाली स्कूल बस डूब गई। स्थानीय लोगों ने कार का शीशा तोड़कर चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। जबकि बस का ड्राइवर खुद ही सुरक्षित निकल गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात तक वाहनों को निकालने की कोशिश की जा रही थी। यह भी पढ़ें- Delhi News: बारिश से जलभराव और जाम, नौकरीपेशा से लेकर मजदूर तक परेशानजानकारी के मुताबिक जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब सात बजे सेक्टर-21बी की ओर से आ रही एक फॉर्च्यूनर कार ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में उतर गई। अंडरपास में पहले से काफी पानी भरा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोगों ने चालक को आगे जाने से रोकने...