फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। सेक्टर-11 चौकी पुलिस ने एसी नगर में युवक का रास्ता रोककर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सोहेल को गिरफ्तार किया है। 7 सितंबर को हुई वारदात के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पीड़ित कृष्ण ने पुलिस को बताया था कि वह 7 सितंबर को अपने दोस्त को छोड़कर कृष्ण कॉलोनी से एसी नगर जा रहा था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह गोल्डी के मकान के पास पहुंचा तो उसका रास्ता रोक लिया गया। शिकायत के अनुसार, गोल्डी ने उसके हाथ पकड़ लिए, जबकि सोहेल ने डंडे से हमला किया। इसके बाद दोनों ने लात-घूंसों से भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना सेक्टर-8 में मामला दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गोल्डी की पी...