फरीदाबाद, अक्टूबर 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। सारन थाना क्षेत्र के पर्वतीय कॉलोनी में हुई रामलीला मंचन के दौरान किरदार निभाने वाली नाबालिग बच्चियों से अभद्रता और मारपीट के मामले के8 शिकायत में पुलिस द्वारा बरती जा रही लापरवाही को लेकर पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता से मुलाकात की और उन्हें शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पर्वतीय कॉलोनी निवासी हेमा शर्मा की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि कॉलोनी के लोगों ने सारन स्कूल रोड, ललित मंडी के पास स्थित सनातन धर्म मंदिर में बच्चों के साथ 18 अक्तूबर को रामलीला का मंचन किया जा रहा था। मंचन में नाबालिग बच्चियां अलग अलग किरदार निभा रही थी। वहां दर्शकों के लिए बच्चों ने कुर्सियां भी लगाई थी, जिसका शुल्क 20 रुपए रखा था। आरोप ...