फरीदाबाद, अगस्त 31 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। प्रदेश की लोक संस्कृति और पारंपरिक लोक वाद्य कला को बढ़ावा देने के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा की ओर से 2 सितंबर को कुरुक्षेत्र स्थित मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर में राज्य स्तरीय बीन दल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे शुरू होगी। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि इसमें प्रदेशभर के पात्र बीन दल हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 75 हजार, द्वितीय 60 हजार और तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये रखा गया है। इसके अलावा पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रत्येक सांत्वना पुरस्कार की राशि 10 हजार रुपये होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी का हरियाणा का मूल निवासी होना और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। प...