फरीदाबाद, अक्टूबर 25 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को हरियाणा सरकार सम्मानित करेगी। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए 5 नवंबर तक सिफारिशें आमंत्रित की हैं। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि चयनित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपये, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत 1.50 लाख रुपये तथा कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार और बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। लाइफ टाइम अचीवर्स पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं, सरकारी कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिला उद्यमियों को 21-21 हज...