फरीदाबाद, जुलाई 31 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। शहर में अपराध और नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए जिला पुलिस की अपराध शाखा की टीमों ने गुरुवार शाम राजीव कॉलोनी में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में अपराध शाखाओं की विभिन्न टीमों के 100 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे। अभियान के दौरान खोजी कुत्ते, कमांडो दस्ता और महिला पुलिसकर्मियों की डयुटी लगाई गई थी। तलाशी अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस ने पूरे क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, मकानों और गतिविधियों की गहन जांच की। अभियान के दौरान दो-तीन संदिग्ध व्यक्तियों के पास मादक पदार्थ होने की आशंका जताई गई है। यह भी पढ़ें- मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध चलाएं अभियान पुलिस ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपियों की तलाशी लेगी। तलाशी अभियान ...