फरीदाबाद, जुलाई 26 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। पलवल के पुराना जीटी रोड स्थित धर्मशाला में पंचवटी धाम के संत ऋषिराज महाराज के पावन सानिध्य में राजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह आयोजन किया गया। समारोह में राज्यमंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा कि संत और महापुरुष किसी एक जाति, धर्म या वर्ग तक सीमित नहीं होते, बल्कि उनका जीवन और विचार संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं। उनके आदर्श प्रेम, सेवा, समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश देते हुए सनातन संस्कृति को मजबूत करने का काम करते हैं। भारतीय संस्कृति में महापुरुषों और संतों के आदर्श समाज को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं। यह भी पढ़ें- Moradabad News: भगवान महाराजा दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा...