Faridabad News: रक्षा बंधन पंखा मेला आयोजित करने की 400 वर्ष पुरानी परंपरा को निभा रहे युवा
फरीदाबाद, अगस्त 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में रक्षा बंधन पर होने वाले ऐतिहासिक पंखा मेला की तैयारियां लगातार जारी हैं। मां पथवारी को चढ़ाए जाने वाले पंखे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रक्षा बंधन के दिन आयोजित होने वाले इस पंखा मेला में आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना भी देखने को मिलती है। मां को चढ़ाए जाने वाले पंखे का निर्माण मुस्लिम समाज के लोग करते हैं। तीन दिवसीय मेले में अलग-अलग समाजों की करीब 30 झांकियां और 15 बैंड शामिल होंगे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासी हिस्सा लेंगे। आज भी युवा वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को निभा रहे हैं। मां पथवारी रक्षा बंधन मेला कमेटी के अनुसार रक्षा बंधन पर पंखा मेला की परंपरा करीब 400 वर्ष पुरानी है। हर वर्ष मां पथवारी को प्रसन्न करने के लिए पंखा चढ़ाया जाता है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.