फरीदाबाद, अगस्त 27 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। बल्लभगढ़ बस स्टैंड के सामने आदर्श सब्जी मंडी में मुख्य सड़क पर मिठाई की बिक्री के लिए लगाए गए अस्थायी टेंटों और अन्य अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने गुरुवार को कार्रवाई की। निगम की तोड़फोड़ टीम ने सड़क पर लगाए गए अवैध टेंटों को हटाकर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त करण सिंह के आदेश पर कनिष्ठ अभियंता असलम के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। टीम ने सड़क और सार्वजनिक स्थान पर लगाए गए अस्थायी ढांचों को हटाया और दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किया गया तो नियमानुसार जुर्माना लगाने के साथ अन्य कार्रवाई भी की जाएगी。

अतिक्रमण की शिकायत बताया गया कि बुधवार को नगर निग...