फरीदाबाद, अगस्त 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर तीन युवकों पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। गढ़ी मोहल्ला के एक व्यक्ति के बयान पर पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया है। रवि ने शिकायत में बताया कि 15 अगस्त की शाम करीब छह बजे उसके चचेरे भाई जतिन सैनी के साथ शेखर, अन्नू व अन्य युवकों ने दुकान पर मारपीट की थी। इस संबंध में जतिन ने शाम करीब सात बजे ओल्ड फरीदाबाद थाने में शिकायत दी। इसके बाद रवि, जतिन और मोहित घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Faridabad News: चाकूबाजी में घायल युवक की हालत नाजुक, आईसीयू में भर्ती आरोप है कि सरकारी स्कूल के पास दो बाइक और एक स्कूटी पर सवार करीब आठ-नौ युवकों ने उन्हें घेरकर दोबारा मारपीट की।रवि के अनुसार, रात करीब स...