फरीदाबाद, अक्टूबर 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। फरीदाबाद के सेक्टर-28 स्थित सिटी लाइफ मॉल में 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक पांच दिवसीय रंग-ए- कश्मीर-विद अ टच ऑफ गुजरात सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पुंछ कल्चरल हेरिटेज फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस महोत्सव में कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गुजरात की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। महोत्सव में कश्मीरी लोक नृत्य, गुजराती गरबा, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा, क्षेत्रीय व्यंजनों और खरीदारी के विविध अवसर उपलब्ध होंगे। इसका उद्देश्य दोनों राज्यों की कला, संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत को एक मंच पर लाकर देश की सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना है।पुंछ कल्चरल हेरिटेज फाउंडेशन के निदेशक डॉ. गोपी सप्नु ने बताया कि संस्था जम्मू-क...