Faridabad News: योग शिविर में प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया गया
फरीदाबाद, अक्टूबर 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। आयुष विभाग एवं नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में गांव भतौला व्यायामशाला में विशेष योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न विधाओं का अभ्यास किया। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीषा लांबा के मार्गदर्शन में शिविर का संचालन योग विशेषज्ञ विकास यादव के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान योग सहायक वंदना, अभिषेक एवं पूनम शर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का विधिवत अभ्यास कराया। योग सत्र में ताड़ासन, भुजंगासन, मकरासन, पवनमुक्तासन सहित अन्य उपयोगी योगासनों का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम तथा ध्यान की प्रक्रिया के माध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.