फरीदाबाद, अगस्त 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशेाक जैन। ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र की बसलेवा कॉलोनी में रविवार रात एक 22 वर्षीय युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 9:15 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान अरुण कुमार 22 साल के रूप में हुई है। बताया गया है कि अरुण ने करीब तीन महीने पहले ही किराये पर चलाने के लिए कार खरीदी थी। वह स्वयं कार चलाता था और इसी के जरिये अपनी आजीविका चला रहा था। रविवार रात उसने घर के अंदर फंदा लगा लिया। परिजनों को घटना का पता चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने मृतक के पिता मोतीलाल के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और सोमवार को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मौके से फिल...