फरीदाबाद, सितम्बर 5 -- Faridabad News: -आरडब्ल्यू के प्रधान का दावा पूरी कॉलोनी हैं प्रभावित बल्लभगढ़, अशोक जैन। यादव कॉलोनी में पिछले कई दिनों से घरों में गंदे पानी की आपूर्ति होने से लोगों में रोष है। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि नलों में दूषित और बदबूदार पानी आ रहा है। पानी की स्थिति ऐसी है कि लोग इसे पीने के लिए तो दूर, घरेलू कामकाज में इस्तेमाल करने से भी बच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने समस्या की शिकायत नगर निगम में की है, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है。

शिकायत के बाद भी समाधान नहीं आरडब्ल्यूए यादव कॉलोनी के प्रधान खेमसिंह यादव ने बताया कि गंदे पानी की समस्या किसी एक गली या कुछ घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी कॉलोनी में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कह...