फरीदाबाद, अगस्त 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। मानसून के दौरान फरीदाबाद से निकलने वाले नालों और बरसाती पानी के साथ शहर का गंदा पानी यमुना में पहुंचने से नदी की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। बारिश के दिनों में नालों का बहाव तेज होने के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों से निकलने वाला गंदा पानी यमुना तक पहुंच रहा है। इससे नदी के पानी की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के सीवेज प्रबंधन और औद्योगिक कचरे पर फोकस, जल्द शुरू होंगे नए प्लांटयमुना से जलापूर्ति फरीदाबाद के लिए यमुना केवल सीमा से जुड़ी नदी नहीं है, बल्कि शहर की जलापूर्ति व्यवस्था से भी इसका सीधा संबंध है। यमुना किनारे लगाए गए रेनीवेल के माध्यम से शहर में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। ऐसे में नदी में बढ़ता प्रदूषण चिंता का विषय बन गया ह...