Faridabad News: मौसम बदलने के साथ ही जिलेवासियों को वायरल बुखार ने घेरा
फरीदाबाद, अगस्त 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। मौसम बदलने के साथ ही जिलेवासियों को वायरल बुखार ने घेरना शुरू कर दिया है। अकेले बीके अस्पताल में 60 से 62 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। यदि जिले के बड़े और छोटे अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक आदि में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या को जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा हजार को भी पार कर सकता है। इसकी चपेट में स्कूल जाने वाले बच्चे अधिक संख्या में आ रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या 60 प्रतिशत तक है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद जिले के मौसम में काफी बदलाव आया है। सुबह के समय मौसम सुहाना रहता है, जबकि दोपहर में तेज चिलचिलाती धूप और उमस परेशान करती है। वहीं, शाम को सूरज ढलने के बाद मौसम फिर सुहाना हो जाता है। मौसम में लगातार बदलाव के चलते वायरल संक्रमण को तेजी से फैलने का अवसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.