फरीदाबाद, जुलाई 7 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। मोहना एलिवेटेड फ्लाईओवर परियोजना शुरू होने से पहले ही जमीन और अतिक्रमण को लेकर विवाद गहरा गया है। लोक निर्माण विभाग के नोटिस के खिलाफ तीन दुकानदार अदालत पहुंच गए हैं, जहां 9 जुलाई को सुनवाई होगी। करीब 37 साल पुरानी दुकानों पर कार्रवाई को लेकर व्यापारियों और विभाग के दावों में बड़ा अंतर सामने आया है। मोहना रोड पर स्थित करीब 12 से 13 दुकानदारों को लोक निर्माण विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग का दावा है कि इन दुकानों ने पांच से 12 फीट तक विभागीय भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है। दूसरी ओर प्रभावित व्यापारी अपने पास मौजूद पुराने दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई को गलत बता रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार उन्होंने वर्ष 1990 में तत्कालीन नगर निगम द्वारा आयोजित खुली नीलामी के माध्यम से दुक...