फरीदाबाद, सितम्बर 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद। घर से दो मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी अमन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से दोनों मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कृष्णा कॉलोनी निवासी रवि ने पुलिस चौकी सेक्टर-11 में शिकायत दी थी कि 24 सितंबर की रात कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर से दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-8 में चोरी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बेरोजगार है और उसने अपना शौक पूरा करने के लिए मोबाइल फोन चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ पह...